{"_id":"5bc673b2bdec22695431382e","slug":"15397323729-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार में शराब के साथ चल रहा था अश्लील डांस,पुलिस की रेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार में शराब के साथ चल रहा था अश्लील डांस,पुलिस की रेड
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बार में शराब के साथ चल रहा था अश्लील डांस
पुलिस ने देर रात मारा छापा, मालिक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । पहाड़गंज इलाके में बार में शराब के साथ लड़कियों का अश्लील डांस चल रहा था। पुलिस ने देर रात छापा मारकर बार मालिक अंकुर के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात एक मुखबिर से सूचना मिली कि पंचकुइयां रोड स्थित मेट्रो बार में शराब परोसने के अलावा लड़कियों का अवैध रूप से डांस कराया जाता है। देर रात करीब 12.40 बजे बार पर पुलिस ने रेड की। छापेमारी के दौरान पुलिस को ग्राउंड फ्लोर पर लड़कियां नाचती मिलीं। वहां कुछ शराबी उनके आसपास नशे में झूम रहे थे। बार के मालिक अंकुर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास बार का लाइसेंस है। पुलिस के मुताबिक इस लाइसेंस के तहत बार में लाइव गाना गवाया जा सकता है। लड़कियों का डांस कराकर बार मालिक ने सरकारी आदेश का उल्लंघन कर रहा था। पहाड़गंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।