फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

Wed, 17 Oct 2018 04:56 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
नोएडा व गाजियाबाद विशेष.....
विज्ञापन

---------------------
फेसबुक फ्रेंड को नशीला पदार्थ पिलाकर कार में दुष्कर्म
-किसी को कुछ भी बताने पर युवती को जान से मारने और चेहरे पर तेजाब डालने की दी गई धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव इलाके में फेसबुक पर दोस्ती कर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी व उसके भाई ने चेहरे पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार को जीटीबी एंक्लेव थाने में पुलिस से शिकायत दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीरा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ इंद्रापुरम, गाजियाबाद में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। वर्ष 2015 में उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये नोएडा निवासी अतुल से हुई। दोनों अक्सर दोनों चेट करने लगे। इधर तीन साल बाद समीरा के मोबाइल पर एक लड़की की कॉल आई। लड़की ने खुद को अतुल की पत्नी बताकर उसके शादीशुदा होने व एक बच्ची होने की बात भी बताई। इसके बाद समीरा ने अतुल से दूरी बना ली। आरोप है कि पांच अक्तूबर को अतुल समीरा के घर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। बदनामी के डर से समीरा उसके साथ कार में बैठ गई। आरोपी उसे झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में सुनसान जगह ले आया। यहां बातचीत के दौरान उसने समीरा को कोल्डड्रिंक दी। इससे समीरा बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो देखा कि अतुल कार में ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने कार में रखे तकिये से उसका मुंह दबा दिया। 15 अक्तूबर को हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed