{"_id":"5bc673a8bdec2269ad753076","slug":"153973236114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी एक्सचेंजर से आठ लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनी एक्सचेंजर से आठ लाख रुपये की लूट
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी एक्सचेंजर से आठ लाख रुपये की लूट
- गफ्फार मार्केट के पास करोलबाग में हुई वारदात
- दफ्तर जा रहा था कारोबारी, फुटेज से जांच रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर से आठ लाख रुपये की भारतीय व विदेशी करेंसी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित गौरव की शिकायत पर करोलबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी से छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित गौरव परिवार के साथ पटेल नगर इलाके में रहते हैं। इनका करोलबाग इलाके के गफ्फार मार्केट में मनी एक्सचेंज का कारोबार है। मंगलवार दोपहर वह अपने साथी के साथ घर से दुकान जा रहे थे। इस बीच 3.00 बजे के आसपास जैसे ही दोनों गफ्फार मार्केट के पास पहुंचे, उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गौरव से रुपयों का बैग लूट लिया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। गौरव ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में पांच लाख भारतीय मुद्रा और तीन लाख की विदेशी मुद्रा थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।