{"_id":"5bc671cbbdec2269b5182770","slug":"15397318851959-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालकाजी पुलिस ने 59 केसों में भगोड़ा बुजुर्ग को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालकाजी पुलिस ने 59 केसों में भगोड़ा बुजुर्ग को पकड़ा
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
59 केसों में फरार चल रहे डायरेक्टर को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । कालकाजी थाना पुलिस ने चेक बांउस के 59 केसों में फरार चल रहे एक कंपनी के डायरेक्टर मिर्जा नईम बेग (60) को गिरफ्तार लिया। आरोपी बुजुर्ग तीन वर्ष से फरार चल रहे थे। आरोपी ने रेडीमेड गारमेंट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की थी। आरोपी आठ आपराधिक मामलों और 51 सिविल मामलों में चेक बाउंस होने के कारण चल रहे थे। आरोपी मूलरूप से मथुरा, उत्तरप्रदेश के रहने वाला है।
डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि बुजुर्ग निदेशक के खिलाफ द्वारका की एक महिला ने शिकायत की थी। बिजनेस के सिलसिले में इसकी कंपनी के द्वारा 50-50 हजार के आठ चेक दिए गए थे, जो कि बाउंस हो गए थे। जब मामला पुलिस व कोर्ट में पहुंचा तो आरोपी मिर्जा नईम बेग फरार हो गए और फरीदाबाद में रहने लगे। कोर्ट ने आरोपी को 25 जनवरी, 2018 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। कालकाजी थानाध्यक्ष वेदप्रकाश की देखरेख में एएसआई राजाराम की टीम ने आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शुरू में दसवीं पास मिर्जा नईम बेग ने गारमेंट हाउस में सुपरवाइजर की नौकरी शुरू की। यहां पर अजय कालरा मैनेजर था। बाद में दोनों ने दस वर्ष पहले अपना व्यवसाय शुरू किया और मै. एमएन मोडेस से गौतमबुद्धनगर नोएडा में कंपनी शुरू की।