फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जामा मस्जिद से गायब युवक का शव सदर बाजार से बरामद...

जामा मस्जिद से गायब युवक का शव सदर बाजार से बरामद...

Mon, 15 Oct 2018 05:08 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
जामा मस्जिद से गायब युवक का शव सदर बाजार से बरामद...
सदर बाजार में मिला शव गायब रिहान का निकला
विज्ञापन


- जामा मस्जिद से इलाके से 8 अक्तूबर को गायब हुआ था युवक
- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शुरूआती जांच के बाद पुलिस बता रही हादसा


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले दिनों सदर बाजार से बरामद खून से लथपथ शव जामा मस्जिद इलाके से गायब रिहान (35) के रूप में रविवार को हुई है। परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप एक रिश्तेदार पर लगाया है। वहीं शुरूआती जांच के बाद पुलिस रिहान की मौत को सड़क हादसा बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस के मुताबिक रिहान परिवार के साथ मदरसे वाली गली, मटिया महल, जामा मस्जिद में रहता था। पिता गुलजार ने बताया कि 8 अक्तूबर को काम से जाने की बात कर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 10 अक्तूबर को जामा मस्जिद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उधर, 9 अक्तूबर को सदर बाजार इलाके से पुलिस को एक शख्स की खून से लथपथ शव मिला। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई की युवक हादसे का शिकार हुआ है। 13 अक्तूबर को काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने शव की पहचान रिहान के रूप में करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed