{"_id":"5bbfe0eabdec224fef3ca42a","slug":"15393015849-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अधिकारी बनकर घूमने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएस अधिकारी बनकर घूमने वाला युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अधिकारी बताकर रौब झाड़ना पड़ा महंगा
- कार में लाल बत्ती और दिल्ली पुलिस का लोगो लगाकर घूमता था आरोपी, पुलिस ने दबोचा
- एक कार, दो लालबत्ती और पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करने वाले एक युवक को पश्चिम जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपी लालबत्ती लगी कार से जा रहा था। पिकेट पर पुलिस के सामने रौब झाड़ना उसे महंगा पड़ गया। आरोपी की पहचान दिव्य मल्होत्रा (34) के रूप में हुई है। उसके पास से एक एसेंट कार, दो लालबत्ती और एक पीए सिस्टम बरामद हुआ। हरी नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बुधवार रात को दिल्ली में जनरल गश्त किया गया। इस दौरान ज्यादातर अधिकारी गश्त पर थे। हरी नगर इलाके में भी मिराज सिनेमा के पास पिकेट लगी हुई थी। वहां करीब 10.20 बजे एक एसेंट कार आकर रुकी। कार पर लाल बत्ती लगी हुई थी। कार के शीशे पर दिल्ली पुलिस का लोगो भी लगा था। कार रुकते ही पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आरोपी अपने पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम से दिशा निर्देश देने लगा। पुलिसकर्मियों को कुछ शक हुआ तो वह आरोपी से पूछताछ करने लगे। पहले तो वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताने लगा। आईकार्ड मांगने पर वह सकपका गया। उसने खुद को एसीपी का बेटा बताकर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। शक गहराने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने सच्चाई कबूल ली।
अच्छे घर से ताल्लुक रखता है आरोपी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह परिवार के साथ मीनाक्षी गार्डन में रहता है। उसकी मां लेडी हार्डिंग अस्पताल में डॉक्टर रिटायर हैं, जो अभी किसी निजी कॉलेज में पढ़ाती हैं। वहीं उसके पिता भी डॉक्टर हैं, जो घर में क्लीनिक चलाते हैं। आरोपी खुद अपना साइबर कैफे चलाता है। समाज में लोगों को प्रभावित करने के लिए और रौब झाड़ने के लिए वह आईपीएस अधिकारी बनकर घूमता था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इसका फायदा उठाकर कुछ गलत काम तो नहीं किया।