{"_id":"5bbbff25867a5528242f167c","slug":"15390471813-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों में विवाद, एक दूसरे को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दोस्तों में विवाद, एक दूसरे को मारी गोली
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दोस्तों में विवाद, एक दूसरे को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुरा में दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को गोली मार दी। दोनों को घायलावस्था में ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुटी है। ये भी बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में रविवार को भी विवाद हुआ था, लेकिन उस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक, मिर्जापुरा गांव निवासी गौरव और ओमपाल दोनों में मित्रता है। दोनों अक्सर साथ रहते हैं। दोनों के घर गांव केे बाहरी क्षेत्र की ओर है। सोमवार शाम भी दोनों गांव में एक स्थान पर साथ बैठकर बात कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान दोनों ने गोली चला दी। गोली गौरव के पैर और ओमपाल के पेट में लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ जेवर शरद चंद शर्मा का कहना है कि दोनों युवकों की आपस में दोस्ती है, मामूली कहासुनी में दोनों ने एक दूसरे को गोली मारी है। घटना की जांच चल रही है। किसी पक्ष ने मामले में तहरीर नहीं दी है।