फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   देर रात को कार में लिफ्ट देकर लूट लेते थे आरोपी, तीन गिरफ्तार

देर रात को कार में लिफ्ट देकर लूट लेते थे आरोपी, तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Oct 2018 06:16 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
देर रात को कार में लिफ्ट देकर लूट लेते थे आरोपी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
हिल स्टेशनों की सैर के लिए करते थे लूटपाट

- आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन से कार में लिफ्ट देकर करते थे वारदात, तीन गिरफ्तार
- दो कैब सहित दो कार, स्कूटी, 8 मोबाइल, 4 एटीएम कार्ड, दो पेपर कटर आदि बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हिल स्टेशनों की सैर करने के लिए आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन से सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले विशाल गैंग के तीन बदमाशों को पूर्वी जिला स्पेशल स्टॉफ ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी सत्येंद्र (35), राहुल (30) और सुनील उर्फ साहुल (25) के रूप में हुई है। इनसे दो कैब, स्विफ्ट डिजायर और एसेंट के अलावा स्कूटी, 8 मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, दो पेपर, सोने के जेवरात सहित 30 हजार रुपये बरामद किए गए है। गैंग के बाकी बदमाश फिलहाल फरार हैं।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 5 अगस्त की रात को नोएडा निवासी विभूति त्यागी आईएसबीटी आनंद विहार से नोएडा के लिए शेयरिंग कैब में सवार हुए। एसेंट कैब में पहले से तीन लोग सवार थे। कुछ दूर जाते ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित को चाकू के बल पर बंधक बना लिया और नकदी के अलावा एटीएम और उसका पासवर्ड पूछकर जबरन उससे कुछ रुपये भी निकाले। बाद में पीड़ित को कार से उतारकर भाग गए। विभूति की शिकायत पर मधु विहार थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टॉफ ने मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार को इंस्पेक्टर विदेश सिंघल, एसआई अरुण सिंधु, एमके मनोज व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि आरोपी गाजीपुर मंडी के पास आने वाले हैं। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से दो कार व स्कूटी बरामद हुई। बाद में इनकी निशानदेही पर बाकी सामान बरामद हुआ। खुलासा हुआ कि गैंग का सरगना विशाल है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से पूर्वी व शाहदरा जिले के कई वारदातों को सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आराेपी एक दिन में दो तीन वारदात करते थे
आरोपी सत्येंद्र ने बताया कि यह लोग एक रात में दो-तीन वारदात करते थे। पीड़ित का एटीएम कार्ड लूटकर उसका पासवर्ड पूछ रकम निकाल ली जाती थी। सैर करने लायक रुपये इकट्ठा होते ही आरोपी पहाड़ों पर घूमने चले जाते थे। इसके अलावा जयपुर और जोधपुर जैसी जगहों की सैर भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed