फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लिव इन रिलेशन में रह रही महिला और उसके साथी को मारी गोली

लिव इन रिलेशन में रह रही महिला और उसके साथी को मारी गोली

Mon, 08 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
लिव इन रिलेशन में रह रही महिला और उसके साथी को मारी गोली
लिव इन में रह रही महिला
विज्ञापन

और साथी को गोली मारी
- युवक की हुई मौत, महिला की कमर में लगी है गोली, हालत गंभीर
- शुरूआती जांच में रंजिश की वजह से घटना को अंजाम देेने की आशंका
- सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला व उसके साथी को गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महिला की कमर में गोली लगी है। उसे गंभीरावस्था में रोहिणी के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है।
पुलिस के अनुसार, मरने वाले की पहचान बवाना के पाना मौजा गांव निवासी अमित(36) के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान ज्योति(34) के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि अमित, ज्योति के साथ लिव इन में रह रहा था। ज्योति के पहले पति सतपाल से 16 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। नौ साल पहले ज्योति सतपाल को छोड़कर अमित के साथ रहने लगी। सतपाल नजफगढ़ में रहता है। पिछले नौ साल में उसकी सतपाल से कोई मुलाकात नहीं हुई है। अमित डीएसआईडीसी इलाके में फुटपाथ पर मुर्गा बेचता था।
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस को महिला और युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली। जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया। अमित के सीने में गोली लगी थी, जबकि महिला को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ज्योति की कमर में गोली लगकर फंस गई है। जिसे निकालने से उसकी जान को खतरा है। पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। ज्योति ने बयान में बताया कि उन्हें काफी नजदीक से गोली मारी गई। उसे नहीं पता कि किसने और क्यों गोली मारी है। अमित के परिवार वालों ने भी अमित की किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि किसी रंजिश की वजह से ही उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed