फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   थाने के पास तीन दुकानों से उड़ा लिया चोरों ने लाखों का माल

थाने के पास तीन दुकानों से उड़ा लिया चोरों ने लाखों का माल

Mon, 08 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
थाने के पास तीन दुकानों से उड़ा लिया चोरों ने लाखों का माल
थाने के पास तीन दुकानों से 23 मिनट में लाखों की चोरी
विज्ञापन


- बुराड़ी इलाके में हुई वारदात, आरोपी माल भरने के लिए लाए थे मिनी टेंपो
- वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार तड़के थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोर तीन दुकानों से लाखों रुपये का माल निकाल ले गए। सबसे बड़ी बात यह है कि महज 23 मिनट में चोर दुकानों से माल समेटकर अपनी मिनी टेंपो में लाद लिया। वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित राकेश परिवार के साथ किंग्सवे कैंप, बुराड़ी में रहते हैं। उनकी बुराड़ी में थाने से चंद कदमों की दूरी पर पेप्सी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। शनिवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह सूचना मिली कि दुकान हो गई है। गली में लगे एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि तड़के 4.29 बजे गली में बाइक व मिनी टेंपो सवार पहुंचे चोर दुकान का शटर उखाड़ कर माल टेंपो में लाद ले गए। इस दौरान आरोपियों ने गैस एजेंसी व ब्यूटी पार्लर की दुकान में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed