फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेट्रो स्टेशन पर महिला को अश्लील इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार

मेट्रो स्टेशन पर महिला को अश्लील इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 08 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर महिला को अश्लील इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार
मेट्रो स्टेशन पर महिला को
विज्ञापन

किए अश्लील इशारे, धरा
- पीड़िता का आरोप, युवक 10 दिन से कर रहा था हरकत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारे करने के मामले में मेट्रो थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान विकासपुरी निवासी धर्मेंद्र चौहान(28) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, डाबड़ी निवासी 34 वर्षीय महिला ने बताया कि वह राजौरी गार्डन स्थित टीडीआई मॉल में काम करती है। वह रोजाना रात करीब 10 बजे काम खत्म करने के बाद राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन से ट्रेन पकड़कर घर जाती है। महिला का आरोप है कि करीब 10 दिन से इसी स्टेशन पर उसे एक युवक मिलता था। आरोपी उसे देखते ही अश्लील इशारे करने लगता।
विज्ञापन

शनिवार को पीड़िता मेट्रो स्टेशन पहुंची, जहां उसे आरोपी युवक मिला। वह मुंह और हाथ से उसकी तरफ अश्लील इशारे करने लगा। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए स्टेशन नियंत्रक से इसकी शिकायत की। उसके बाद कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई। मेट्रो सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आकर आरोपी को दबोच लिया और उसे राजा गार्डन मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed