फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मरीजों को चूना लगाकर करते थे विदेश की सैर, लाइसेंस निरस्त

मरीजों को चूना लगाकर करते थे विदेश की सैर, लाइसेंस निरस्त

Thu, 04 Oct 2018 06:32 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को चूना लगाकर करते थे विदेश की सैर, लाइसेंस निरस्त
निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने में डॉक्टर का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन


- एमसीआई ने एक वर्ष के लिए लाइसेंस को किया निरस्त
- सफदरजंग अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर पर लगे थे आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सर्जरी के दौरान तिरमादारों से निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाकर विदेश की सैर करने के आरोपी सफदरजंग अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर नवल भाटिया का लाइसेंस एमसीआई ने एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया है। एमसीआई ने यह फैसला दिल्ली मेडिकल काउंसिल के वर्ष 2012 के मामले में सुनाया है। हालांकि दिल्ली मेडिकल काउंसिल के निर्देश मिलने के बाद तीन माह तक डॉक्टर का लाइसेंस निरस्त रहा। अब एमसीआई का रुख भी सख्त होने के कारण नौ माह और उन्हें मरीजों के इलाज से दूर रखा जाएगा।

बुधवार को दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने इसको लेकर एक लिखित आदेश जारी कर दिया। काउंसिल सचिव डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि यह मामला जुलाई 2012 का है। डॉक्टर भाटिया पर आरोप था कि वो हांगकांग ट्रेनिंग के लिए गए थे। इसका खर्च किसी प्राइवेट कंपनी ने उठाया था। जांच में दोषी पाए जाने के बाद साल 2014 में डीएमसी ने डॉक्टर भाटिया का रजिस्ट्रेशन तीन महीने (90) के लिए निरस्त कर दिया था। दरअसल, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के अलावा अन्य सर्जरी से जुड़े सामान पर डॉक्टरों की कमाई होती है। कई निजी कंपनियां इसके लिए डॉक्टरों को ग्रीष्म और शीत काल के अनुसार विदेशों की सैर कराती है। हालांकि अभी तक इस तरह की प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ शिकायत आने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन एमसीआई और डीएमसी के सख्त रुख ने इस तरह की प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को कठोर संदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed