{"_id":"5bb12189867a55013d11b2a0","slug":"153833509410-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट और हैंड राइटिंग के मिलान से सुलझेगी गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट और हैंड राइटिंग के मिलान से सुलझेगी गुत्थी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के ध्यानार्थ
---
हिसार के चित्रकार रणधीर की मौत का मामला
--
सुसाइड नोट और हैंड राइटिंग के मिलान से सुलझेगी गुत्थी
- आगरा लैब में होगी चित्रकार की डायरी की जांच
- उपराष्ट्रपति कार्यालय से एसएसपी गौतमबुद्ध नगर के पास कार्रवाई के लिए आया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। हिसार के चित्रकार रणधीर सिंह की मौत की गुत्थी अब तक अनसुलझी है। कई जांच अधिकारी बदलने और कोतवाली से लेकर राष्ट्रपति तक शिकायत के बावजूद पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। केस के जांच अधिकारी ने हिसार पहुंचकर रणधीर की हैंड राइटिंग के लिए उसकी डायरी लेकर सुसाइड नोट के साथ आगरा लैब जांच के लिए भेजी है। वहीं, उपराष्ट्रपति कार्यालय से भी एसएसपी को मामले में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
29 मई को हिसार के चित्रकार रणधीर सिंह कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एनपीसीएल सोसायटी में कथित प्रेमिका के घर के बाहर बुरी तरह आग में झुलसा हुआ मिला था। बाद में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। रणधीर की मौत के बाद उसका सुसाइड नोट सामने आया था। जिसमें उसने कथित प्रेमिका, उसके दोस्त व कासना कोतवाली व घटना स्थल से संबंधित चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। खास बात यह थी कि ये सुसाइड नोट उसकी मौत से अगले दिन दिल्ली के डाकघर से पोस्ट किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कथित प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लैब की रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
रणधीर के पिता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि कासना कोतवाली के जांच अधिकारी उनके घर आए थे और रणधीर की हैंड राइटिंग से सुसाइड नोट का मिलान व जांच के लिए उसकी डायरी अपने साथ लेकर गए हैं। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सुसाइड नोट की प्रति और डायरी आगरा लैब जांच को भेजकर वहां की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति कार्यालय से भी एक पत्र एसएसपी के लिए लिखा गया है।