फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आठ माह बाद गिरफ्तार हुआ गोलीकांड का आरोपी

आठ माह बाद गिरफ्तार हुआ गोलीकांड का आरोपी

Mon, 01 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आठ माह बाद गिरफ्तार हुआ गोलीकांड का आरोपी
आठ माह बाद गिरफ्तार हुआ गोलीकांड का आरोपी
विज्ञापन

दनकौर। चीती गांव में आठ महीने पहले एक महिला समेत दो को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 23 जनवरी को रंजिश में महिला के परिवार पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में महिला राजेश और उसके परिवार के रोहित को गोली लगी थी। पीड़ित कई महीने तक अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। इस मामले में पुलिस ने गांव के कपिल समेत करीब पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कपिल फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार रात कपिल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन में करेंगे भूख हड़ताल
दनकौर। बिलासपुर स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक हुई जिसमें किसानों और जनलोकपाल की समस्या के समाधान के लिए दो अक्तूबर से अन्ना हजारे के महाराष्ट्र में होने वाले आमरण अनशन के समर्थन में प्रदेश के 15 जिलों में संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए भूख हड़ताल की रूपरेखा तैयार की गई। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ. प्रवीण भारतीय ने बताया कि किसानों व जनलोकपाल की समस्याओं को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में 4 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा जाएगा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, राजेंद्र आर्य, गौरव टाइगर, नदीम सलमानी, अरुण नागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

मोबाइल टावर के जेनरेटर से लोग परेशान
दनकौर। बिलासपुर के मोहम्मदखानी मोहल्ले में लगे एक मोबाइल टावर के जेनरेटर से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि उसके धुएं और ध्वनि से परेशानी हो रही है। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीएम समेत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी की है। मोहल्ला निवासी एडवोकेट वसीम खान ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। उनका आरोप है कि जिसका जेनरेटर हमेशा खुले में चलता रहता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed