{"_id":"5bad50cd867a557e860181dd","slug":"153808504718-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेने पहुंची महिला से अभद्रता, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज लेने पहुंची महिला से अभद्रता, पुलिस से शिकायत
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज लेने पहुंची महिला से अभद्रता
दादरी। नगर में एक फाइनेंस कार्यालय पर कर्ज लेने गई महिला के साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी लोगों को ब्याज पर रुपये देती है। 25 सितंबर को नगर की एक महिला अपने देवर के साथ पहुंची। वहां कंपनी के मालिक समेत तीन युवक थे। आरोप है कि वह महिला को बुरी नजर से देखने लगे। कर्ज मांगने में उन्होंने अश्लील हरकतें शुरू कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर हाथ छोड़ा और ब्याज पर नकदी देने की बात करने लगे। उन्होंने कहा जहां आप रहती हैं, वहां हमारा एजेंट जाता है। महिला ने एजेंट का नंबर लेकर जब फोन मिलाया तो उसने शाम को कार्यालय पर अकेले आने को कहा। विरोध करने पर सबक सीखाने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं, प्रभारी राम सेन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ब्यूरो