{"_id":"5bad4fc2867a557eac528eb9","slug":"15380847804-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकालकर जा रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से रुपये निकालकर जा रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने दो लाख लूटे
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से लौट रही बुजुर्ग महिला से दो लाख लूटे
- साथ चल रहे पीड़िता के बेटे ने बाइक को पीछे से पकड़ा तो दूर तक घसीटते ले गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में बैंक से लौट रही बुजुर्ग महिला को धक्का देकर बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। तभी साथ चल रहे पीड़िता के बेटे ने बदमाशों की बाइक को पीछे से पकड़ लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। काफी दूर तक घसीटने के बाद पीड़ित के हाथ से बाइक छूट गई और आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शारदा सपरिवार प्रेम नगर में रहती हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बेटे संजय के साथ नांगलोई स्थित बैंक से रुपये निकालकर बेटे के साथ लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने शारदा को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद एक बदमाश उनके हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और साथी के साथ बाइक से भागने लगा। तभी संजय ने बदमाशों की बाइक को पीछे से पकड़ ली। यह देख बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे संजय काफी दूर तक घसीटता चला गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा।