{"_id":"5bad4fb2867a5523e2569f70","slug":"153808476413-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से खरीदा गया गांजा हरियाणा में हो रहा सप्लाई...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा से खरीदा गया गांजा हरियाणा में हो रहा सप्लाई...
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और हरियाणा के ध्यानार्थ
नोएडा से हरियाणा में गांजा सप्लाई करने वाले दो धरे
नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा है, जोकि नोएडा से हरियाणा में गांजा सप्लाई कर रहे थे। आरोपी ऑटो चालक व सवारी बनकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। आरोपियों की पहचान जितेंद्र व दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से एक बैग में पांच किलोग्राम गांजा व ऑटो बरामद किया है। आरोपी किससे गांजा खरीदकर किसे सप्लाई कर रहे थे, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम नाला रोड, न्यू अशोक नगर इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नोएडा की ओर से आते हुए एक ऑटो को रोका। पूछताछ करने पर ऑटो चालक व सवारी सकपका गए। पुलिस ने सवारी के पास रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा बरामद हुआ। ब्यूरो