{"_id":"5bad4ec8867a557ed431827c","slug":"153808453117-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंझावला में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंझावला में युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंझावला में युवक की गोली मारकर हत्या
खेत में मिला शव, पुलिस को रंजिश में वारदात की आशंका
पहचान छुपाने के लिए शव को कार से कुचलने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । कंझावला इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान रवीन उर्फ काले (30) के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से युवक की हत्या की गई है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
रवीन अपने परिवार के साथ बवाना इलाके में रहता था और दोस्त प्रदीप के पेट्रोल पंप में काम करता था। बुधवार सुबह पुलिस को कंझावला इलाके में स्थित खेत में युवक के शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस ने पाया कि युवक को तीन गोली मारी गई है। उसकी पहचान मिटाने के लिए सिर को कुचला गया था। मृतक के भाई जोगिंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे रवीन अपने दोस्तों के साथ आई-20 कार से निकला था। परिवार वालों ने उसकी किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि गोली मारने के बाद रवीन को कार से कुचला गया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि उसकी रंजिश की वजह से हत्या की गई है। मृतक जिन दोस्तों के साथ घर से निकला था, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।