फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एक्सीडेंट का बहाना बनाकर कार सवार बदमाशों ने कैंटर लूटा

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर कार सवार बदमाशों ने कैंटर लूटा

Fri, 28 Sep 2018 03:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट का बहाना बनाकर कार सवार बदमाशों ने कैंटर लूटा
एक्सीडेंट का बहाना कर कैंटर लूटा
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने की वारदात, चालक को आश्रम फ्लाईओवर पर छोड़कर फरार
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चोरी का दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । सुभाष प्लेस इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक्सीडेंट का बहाना बनाकर कैंटर लूट लिया। वहीं चालक को आश्रम फ्लाईओवर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूटपाट के बजाए चोरी में मामला दर्ज कर लिया। रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जयपुर राजस्थान निवासी देशराज (28) अपने कैंटर से ट्रांसपोर्ट का काम करता है। गत 26 सितंबर की रात वह गांधी नगर से रेडीमेड गारमेंट्स, पीवीसी पाइप और अन्य सामान लादकर पंजाबी बाग जा रहा था। प्रेमबाड़ी पुल के पास सफेद रंग की कार में सवार तीन युवकों ने कैंटर को ओवरटेक कर रुकवा लिया। युवकों ने देशराज को कहा कि कैंटर की टक्कर से उनकी कार का बंपर टूट गया है। इसका हर्जाना देना होगा। देशराज कैंटर से उतरकर कार की जांच करने लगा। इसी दौरान एक युवक उसके कैंटर में घुस गया और उसे स्टार्ट कर ले जाने लगा। देशराज के पूछने पर बताया कि कैंटर को वर्कशॉप में ले जा रहे हैं, जहां उनकी कार की जांच करने के बाद हर्जाना तय होगा। उसके बाद बदमाशों ने देशराज को कार में बिठा लिया। बदमाश उसे आश्रम फ्लाईओवर पर नीचे उतार दिया और कहा कि वह वर्कशॉप देखकर आते हैं। काफी देर तक कार सवार बदमाशों के नहीं आने पर देशराज ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed