फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाभी समेत भाई के आठ ससुराल वालों पर केस दर्ज

ननद को तेजाब पिलाने मामला, भाभी समेत उसके आठ मायके वालों पर केस दर्ज

Mon, 17 Sep 2018 04:45 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
भाभी समेत भाई के आठ ससुराल वालों पर केस दर्ज
demo

सुनपुरा गांव में 9 सितंबर को ननद को तेजाब पिलाने व हमला करने के मामले में आरोपी भाभी समेत उसके आठ मायकेवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उधर ननद का सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की थी

विज्ञापन


सुनपुरा निवासी इमामुद्दीन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके बेटे असलम का विवाह 5 सितंबर 2016 को लोनी निवासी हिना से हुआ था। इसी 9 सितंबर को इमामुद्दीन की पत्नी नसरीन, बेटी रेशमा और बहू हिना घर में थी। तभी हिना के भाई दीन मोहम्मद, जानू, महराज, हाशिम और दीन मोहम्मद की पत्नी, बेटा व एक अन्य उनके घर में घुस आए।

विज्ञापन

 

आरोपियों ने नसरीन और रेशमा से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हिना भी मायके वालों का साथ दे रही थी। सूचना पर इमामुद्दीन का बेटा अकरम मौके पर पहुंच गया। आरोपी घर में तोड़फोड़ की और रेशमा को जबरन कुछ पिलाने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने फायर भी किया। मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजन रेशमा को ईकोटेक-3 थाने पर लेकर गए लेकिन वहां पुलिस ने यह कहकर वापस भेज दिया कि पहले वह इलाज करा लें बाद में रिपोर्ट करा लेना। रेशमा को बिसरख अस्पताल और फिर यहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने रेशमा को तेजाब पिलाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद से रेशमा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।



आला अधिकारियों के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर
अधिवक्ता यूसुफ सैफी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पीड़ित पक्ष के साथ एसपी क्राइम और सीओ निशांक शर्मा से बात की। अधिकारियों के निर्देश के बाद ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने हिना, उसके भाई दीन मोहम्मद, जानू, महराज, हाशिम, दीन मोहम्मद की पत्नी और बेटे व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed