{"_id":"5b9846d6867a557fe2536814","slug":"15367062461-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में साइड लगने पर बुजुर्ग इलेक्ट्रीशियन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में साइड लगने पर बुजुर्ग इलेक्ट्रीशियन को पीटा
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बुजुर्ग इलेक्ट्रीशियन को
पीटा, आरोपी गिरफ्तार
- सोसायटी में कूड़ा हटवाकर जाते समय कार में लगी जेसीबी की साइड, वारदात सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में कार में जेसीबी की साइड लगने पर एक युवक ने सोसायटी में कूड़ा हटाने के काम में मदद कर रहे बुजुर्ग इलेक्ट्रीशियन को बेरहमी से पीटा। हालांकि बुजुर्ग ने उससे पहले ही कार हटाने को कह दिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चिपियाना गांव के पास स्थित सूर्या सोसायटी में इलेक्ट्रीशियन रामप्रकाश (60) परिवार के साथ रहते हैं। रामप्रकाश ने बताया कि रविवार को सोसायटी का कूड़ा हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई थी। रामप्रकाश इसमें मदद में जुटे थे। मुख्य गेट के पास एक कार दिन में रास्ते में खड़ी थी। इससे जेसीबी के आने-जाने में परेशानी हुई तो उन्होंने श्रवण से कार साइड में खड़ी करने को कहा था। इस दौरान विवाद हुआ, लेकिन मौजूद लोगों ने मामला रफा-दफा करा दिया। रात 8:21 पर जेसीबी वहां से निकलने के दौरान कार में साइड लग गई। इस पर श्रवण ने रामप्रकाश पर हमला कर दिया। आरोपी ने बुजुर्ग इलेक्ट्रीशियन को बेरहमी से पीटा। यह घटना सीसीटीवी मेें कैद हुई और फुटेज वायरल हो गई। इसके बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने श्रवण को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ तृतीय ग्रेटर नोएडा निशांक शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग इलेक्ट्रिशियन को पीटने के मामले में केस दर्ज कर श्रवण को गिरफ्तार कर लिया गया है।