फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हजारों लोगों को ऑन लाइन चूना लगाने वाले गैंग के दो धरे

हजारों लोगों को ऑन लाइन चूना लगाने वाले गैंग के दो धरे

Sat, 08 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
हजारों लोगों को ऑन लाइन चूना लगाने वाले गैंग के दो धरे
नोट: मथुरा, यूपी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के दो बदमाश धरे

- नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने मथुरा के गोवर्धन से दो आरोपियों को दबोचा
- बहाने से पीड़ितों से ओटीपी नंबर लेकर करते थे वारदात
- कनॉट प्लेस इलाके के जिम मालिक से की 63 हजार रुपये की ठगी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यदि फोन पर आपको कोई कुछ खरीदने और बेचने की बात कर आपके खाते की जानकारी मांगे तो उसे बिल्कुल न दें। ऐसे लोग आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। कनॉट प्लेस में एक जिम मालिक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। बदमाशों ने चंद ही मिनटों में उसके पेटीएम व एचडीएफसी बैंक खाते से 63 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर नई दिल्ली जिला स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दो बदमाशों देवसरस-गोवर्धन, मथुरा निवासी समीर (21) और ताहिर (35) को गिरफ्तार कर लिया है। 10वीं पास दोनों आरोपी तीन सालों में हजारों लोगों को चूना लगा चुके हैं।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस थाने में चंदर नगर, गाजियाबाद निवासी विजय कुमार ने 63 हजार रुपये ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह हरगोविंद एंक्लेव, आनंद विहार इलाके में अपना जिम चलाता है। घटना वाले दिन वह कनॉट प्लेस में खरीदारी के लिए आया था। तभी उसके मोबाइल पर कॉल कर आरोपी ने अपने बेटे के लिए एक साल की जिम की मेंबरशिप लेने को कहा। आरोपी ने पेटीएम अकाउंट से फीस भुगतान की बात की और बातों में उलझाकर पीड़ित के पेटीएम खाते का ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जान लिया। इसके बाद 43 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन खरीद लिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके पेटीएम में रुपये नहीं जा पा रहे हैं। आप अपने बचत खाते की डिटेल दे दो। विजय से डिटेल लेकर उसके खाते से 20 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। ठगी का अहसास होते ही विजय ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान लोकल पुलिस के अलावा एसीपी अजय कुमार और इंस्पेक्टर वीएन. झा की टीम को पता चला कि आरोपी मथुरा और मेवात के ग्रामीण इलाके से ठगी का रैकेट चला रहे हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपियों द्वारा बुक कराए गए मोबाइल फोन की डिलीवरी गोवर्धन के पास गांव के बाहर होनी है। एक टीम को मोबाइल की डिलीवरी देने गए लड़के के साथ भेजा गया, जहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचकर दो मोबाइल फोन और आरोपी का आधार कार्ड बरामद कर लिया।
विज्ञापन

----
हजारों से कर चुके हैं ठगी
पूछताछ के दौरान आरोपी समीर व ताहिर ने बताया कि वह महज 10वीं पास है। दोनों करीब तीन सालों से ऑनलाइन ठगी का धंधा कर रहे हैं। ग्रामीण एरिया में बैठकर वह दिन में सैकड़ों लोगों को कॉल करते थे। एक दिन में आरोपी आठ से दस लोगों को अपने जाल में फंसा लेते थे। ठगी की रकम से ज्यादातर सामान बुक कराकर गांव के बाहर डिलीवरी कराया जाता था। बाद में उस सामान को ओएलएक्स के जरिये सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed