{"_id":"5b93e92b867a557ed4316c33","slug":"1536420124212-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लस्वा डेयरी और शालीमार बाग में दो लोगों से लूटे 12 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लस्वा डेयरी और शालीमार बाग में दो लोगों से लूटे 12 लाख रुपये
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोे कलेक्शन एजेंटों से 12 लाख रुपये की लूट
- भलस्वा डेयरी में 3.53 लाख और शालीमार बाग में 8 लाख रुपये लूटे
- एक पीड़ित टेलीफोन कंपनी में तो दूसरा बर्तन की कंपनी का सुपरवाइजर है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के दो जगहों पर बदमाशों ने दो लोगों से करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। शनिवार को भलस्वा डेयरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी टेलीफोन कंपनी के कर्मचारी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। जबकि शुक्रवार को बदमाशों ने शालीमार बाग इलाके में एक फैक्टरी के सुपरवाइजर से आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार आजादपुर गांव निवासी गणेश (32) एयरटेल कंपनी में कलेक्शन करने के साथ कूपन बेचता है। शनिवार दोपहर गणेश दुकानों से कलेक्शन लेकर आजादपुर जा रहा था। तभी भलस्वा चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और पिस्टल के बल पर रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग में 3.53 लाख रुपये थे।
दूसरे मामले में रवींद्र से बदमाश उसकी स्कूटी छीनकर भाग गए। त्रिनगर निवासी रवींद्र वजीरपुर स्थित स्टील के बर्तन बनाने की फैक्टरी में बतौर सुपरवाइजर है। रवींद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वह लारेंस रोड के एक दुकानदार से आठ लाख रुपये लेकर स्कूटी की डिग्गी में डालकर लौट रहे थे। तभी आजादपुर फ्लाई ओवर पर बाइक सवार तीन युवक चिल्ला-चिल्ला कर उसे रुकने का इशारा करने लगे तो वह घबरा गया, जिससे उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। एक बदमाश ने उसकी स्कूटी की चाबी ले ली। जबकि दूसरे ने पिस्टल के बल पर उसे बंधक बना लिया। इसी बीच चाबी लेने वाला बदमाश उसकी स्कूटी लेकर भाग गया। उसके बाद अन्य दो बदमाश भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। शालीमार बाग थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।