फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छात्र को बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में छोडकर भागे

छात्र को बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में छोडकर भागे

Wed, 29 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र को बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में छोडकर भागे
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

स्कूल में टांग अड़ाने पर सहपाठियों ने पीटा
- छुट्टी के बाद घर जाते वक्त सहपाठियों ने दो बाहरी युवकों संग मिलकर किया हमला
- पिटाई से बेहोश हुआ कक्षा-6 का छात्र, पीड़ित परिजनों का आरोप पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। स्कूल में टांग अड़ाने से नाराज सहपाठियों ने छुट्टी के बाद बाहरी युवकों के साथ मिलकर कक्षा 6 के छात्र की पिटाई कर दी। स्कूल से घर जाते वक्त बुरी तरह पिटाई से छात्र बेहोश हो गया। जिसके बाद चारो आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने मारपीट के चार आरोपियों में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित परिजनों का आरोप है पुलिस ने युवक को छोड़ दिया और उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
गौतमपुरी मोहल्ला निवासी राजकुमार का बेटा शिवम ठाकुरान मोहल्ला स्थित निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र अपने घर जा रहा था। जब मोहल्ले में पहुंचा तो बाइक सवार उसके दो सहपाठियों और दो युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों ने पंच मारकर पिटाई की और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजन ने मारपीट करने एक वाले युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित राजकुमार का आरोप कि मारपीट के आरोप में पुलिस को सौंपे गए युवक ने पुलिस से सांठगांठ कर ली और उसे छोड़ दिया है। रिपोर्ट करने के लिए कहने पर तैनात मुंशी ने धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कक्षा छह में पढ़ने वाले शिवम ने मंगलवार को स्कूल में ही सहपाठियों के रास्ते में टांग अड़ा दी थी। जिससे एक सहपाठी गिर गया था। बाद में उसी सहपाठी ने स्कूल के बाहर घर जाते वक्त दोस्तों संग मिलकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी कोतवाली के एसएसआई ब्रज सिंह ने बताया कि घायल छात्र का मेडिकल कराया गया था। तहरीर आने पर रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed