{"_id":"5b86d64442c792464f497714","slug":"153556332116-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने का आरोप
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फोटो वायरल किया
- पीड़ित परिवार ने कहा, पुलिस आरोपी पक्ष के साथ मिलकर बना रही समझौते का दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। किशोरी से दुष्कर्म कर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका फोटो वायरल कर दिया। पीड़िता ने रबूपुरा कोतवाली में इसकी शिकायत की है। पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि कि पुलिस आरोपी का पक्ष ले रही है और समझौते का दबाव बना रही है।
आरोप है कि रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी सोमवार शाम को खेत जा रही थी। उसी दौरान आरोपी युवक ने उससे जबरन दुष्कर्म किया तथा फोटो खींच लिए। युवक ने किशोरी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने मामले की जानकारी परिजन को दी। आरोप है कि किशोरी के पिता के शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी ने दोस्तों संग मिलकर पीड़िता का फोटो को वायरल कर दिया। गांव के ही कुछ दबंगों एवं पुलिस द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
कोट
मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - शरदचंद्र शर्मा सीओ जेवर ।
--
घर में घुसकर की छेड़छाड़, आरोपी को परिजन ने धुना
रबूपुरा। घर में सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर पास में सो रहे परिजन जाग गए और आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। किशोरी ने बताया कि पड़ोसी युवक बुधवार तड़के करीब चार बजे दीवार कूदकर घर में घुस आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता करने लगा। जिस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया और परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया। ब्यूरो