फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्कूल का जवाब आने के बाद तय होगी कार्रवाई

स्कूल का जवाब आने के बाद तय होगी कार्रवाई

Tue, 28 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल का जवाब आने के बाद तय होगी कार्रवाई
स्कूल का जवाब आने पर तय होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीपीएस में बच्ची से दुष्कर्म का मामला

जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच पर स्कूल से मांगा है जवाब

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। डीपीएस की प्रधानाचार्या व अध्यापिका को क्लीन चिट देने के बयान पर जिलाधिकारी ने यू-टर्न लिया है और कहा है कि प्रथम दृष्टया यह आपराधिक कृत्य नहीं लग रहा है। मजिस्ट्रेट जांच पर स्कूल से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। वहीं एसएसपी का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद दोनों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए हैं। बाकी अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर कोई आरोपी नहीं है, तो उनका नाम निकाल दिया जाएगा।
डीपीएस में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच बिठाई थी। एडीएम प्रशासन ने जांच पूरी कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। सोमवार को जिलाधिकारी ने बताया था कि रिपोर्ट में स्कूल के अंदर मानकों की खामियां मिली हैं, लेकिन घटना में प्रधानाचार्या व अध्यापिका का दोष नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने इन दोनों को क्लीन चिट दी थी, जबकि पुलिस ने अपनी जांच में दोनों के नाम शामिल किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम बीएन सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार यह आपराधिक कृत्य नहीं है। मामले के दोषी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। स्कूल में सुरक्षा मानकों में जो खामियां थीं, उनके बारे में स्कूल को बता दिया गया है। साथ ही जांच रिपोर्ट पर स्कूल से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed