फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिसरख और कासना में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

बिसरख और कासना में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Tue, 28 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिसरख और कासना में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश काबू
लूटी गई कार, बाइक और हथियार बरामद, दोनों पर दर्ज हैं कई मामले

बिसरख और ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र में हुईं मुठभेड़

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शहर में दो स्थानों पर सोमवार रात को चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बिसरख और ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र में हुईं मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से लूटी गई कार, बाइक और हथियार बरामद हुए। दोनों बदमाशों पर लूट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान किया था रुकने का इशारा
बिसरख कोतवाली अंतर्गत मिहिरभोज गोल चक्कर के पास प्रभारी अनिल कुमार शाही के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी की गई फायरिंग में सोनू मूल निवासी मुजफ्फरनगर और हाल पता नई बस्ती (मेरठ) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में उस पर लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है मुजफ्फरनगर पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। मुठभेड़ में उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन


कार लूटकर भाग रहे थे बदमाश
ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कासना कस्बे में सोमवार रात को चेकिंग चल रही थी। नॉलेज पार्क क्षेत्र में रात करीब डेढ़ बजे कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोका, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कार का पीछा कर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पैर में गोली लगने से फिरोज निवासी गंगा सहाय कॉलोनी (गाजियाबाद) घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कार, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी गाजियाबाद, दिल्ली और गौतमबुद्धनगर समेत कई क्षेत्रों में लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। मुंबई में भी एक कोठी में इसने साथी के साथ लाखों की चोरी की थी। इसका साथी पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed