फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ओला कैब चालक की हत्या में नाबालिग समेत तीन को दबोचा

ओला कैब चालक की हत्या में नाबालिग समेत तीन को दबोचा

Tue, 28 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ओला कैब चालक की हत्या में नाबालिग समेत तीन को दबोचा
नोट: खबर हरिद्वार और आगरा के लिए भी उपयोगी......
विज्ञापन


ओला कैब चालक की हत्या में
नाबालिग समेत तीन को दबोचा
- कैब लूटने के लिए मथुरा के ओल गांव में कर दी थी हत्या
- जीपीएस लगे होने की जानकारी पर आरोपियों ने अछनेरा(आगरा) में लावारिस छोड़ दी थी कैब
- हत्या के बाद चालक का शव नहर में फेंका, यूपी पुलिस ने अज्ञात में शव को जला दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार इलाके के ओला कैब चालक को अगवा कर हत्या करने की गुत्थी को उत्तरी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहादराबाद, हरिद्वार निवासी जितेश कुमार उर्फ कपिल (28) और गांव नगरिया-निनवाया, थाना अछनेरा, आगरा निवासी बृजमोहन (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ओला कैब चालक की कार की चाबी, मोबाइल फोन और चाकू बरामद कर लिया है। सदर बाजार थाना पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि 10 अगस्त को सराय खलील निवासी इस्माइल ने अपने बेटे व ओला कैब चालक यूसुफ की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस्माइल ने बताया कि 9 अगस्त को उनका बेटा सवारी लेकर अलवर-राजस्थान गया था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच 11 अगस्त को अछनेरा (आगरा) से यूसुफ की कार बरामद हुई। 13 अगस्त को परिवार को यूसुफ का शव ओल गांव (मथुरा) से बरामद होने का पता चला। वहां संपर्क करने पर जानकारी मिली कि पहचान न होने के कारण यूपी पुलिस ने यूसुफ का शव जला दिया। दिल्ली पुलिस ने यूसुफ के मोबाइल की सीडीआर निकाली। जांच के दौरान घटना वाले दिन यूसुफ की गतिविधि बिरोना कलां-ओल मथुरा की मिली। इसके बाद 18 अगस्त को पुलिस ने आरोपी जितेश को दबोचा।
विज्ञापन

पूछताछ में जितेश ने बताया कि उसने बृजमोहन व नाबालिग के साथ मिलकर कैब चालक को लूटने की साजिश रची। इन्हे यकीन था कि कैब चालक के पास 15-20 हजार रुपये जरूर होंगे। योजना के तहत सराय कालेखां बस अड्डे से जटोली-थून, अलवर-राजस्थान के लिए कैब बुक कराई गई। बल्लभगढ़ इलाके में रस्सी और चाकू खरीदा गया। जिसके बाद रास्ते में कैब चालक यूसुफ की हत्या कर शव को ओल गांव के पास नहर में फेंक दिया गया। नगदी, मोबाइल, कैब व अन्य सामान लूट लिया गया, लेकिन जीपीएस सिस्टम लगे होने का पता चलने पर कैब को अछनेरा में छोड़ दिया गया। इधर, जितेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने बृजमोहन व नाबालिग को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed