{"_id":"5b80195542c79206ed67d2bc","slug":"153512173916-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौदालत में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ सेंधमार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ौदालत में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ सेंधमार गिरफ्तार
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के ध्यानार्थ
50 हजार का इनामी सेंधमार बंटी गिरफ्तार
अदालत में पेशी के दौरान चकमा देकर हो गया था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत में पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए सेंधमार बंटी उर्फ साहिब को गीता कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम रखा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक, आठ मोबाइल, जेवरात, ग्रिल तोड़ने के औजार और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। मूलत: बिजनौर निवासी बंटी पर सेंधमारी के 37 मामले दर्ज हैं।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में गीता कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बंटी नाम का बदमाश यमुनापार में चोरी और सेंधमारी को अंजाम दे रहा है। मुंबई पुलिस भी चोरी के एक मामले में उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। गीता कॉलोनी पुलिस ने 22 फरवरी को गीता कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया।
कृष्णा नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में जुलाई में उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे 20 जुलाई को कड़कड़डूमा अदालत में पेश करने गई, जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बिग बॉस में जाना चाहता था
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बंटी चोर से प्रभावित है और उसकी तरह ही वह बिग बॉस में जाना चाहता था। उसकी इच्छा थी कि कोई उस पर भी बंटी की तरह फिल्म बनाए। वह लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ही पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था।