फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कुएं में गिरकर कक्षा दो साल की छात्रा की मौत

कुएं में गिरकर कक्षा दो साल की छात्रा की मौत

Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरकर कक्षा दो साल की छात्रा की मौत
कुएं में गिरने से सात साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के नगला हुकम सिंह गांव में बृहस्पतिवार दोपहर दूसरी की छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। नगला हुकम सिंह निवासी राजू की बेटी लवली (7) गांव के ही स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर लवली जंगल में शौच करने गई थी। जंगल में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। लोगों का कहना था कि कुएं के किनारे सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं था। बच्ची को कुएं में गिरते देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद लवली को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ब्यूरो


युवक पर हमला, पिता और पुत्र पर केस
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर गांव में मंगलवार को घर लौट रहे युवक पर गांव के ही पिता-पुत्र ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीकनपुर गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि गांव के ही विजेंद्र व उसके पिता जगदीश से विवाद चल रहा है। मंगलवार देर शाम रविंद्र का भाई नरेंद्र घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी पिता पुत्र ने लात घूसों व लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। नरेंद्र को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed