फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घर में सो रही महिला के पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

घर में सो रही महिला के पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 22 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रही महिला के पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
घर में सो रही महिला के पेट में लगी गोली
विज्ञापन

नई दिल्ली। गांधीनगर में घर में सो रही महिला मीना (45) के पेट में गोली लग गई। लोकनायक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। मीना पति भगवान शर्मा व परिजनों के साथ सुभाष मोहल्ला में रहती है। सोमवार को उसकी भतीजी कीर्ति का जन्मदिन था। सभी जन्मदिन मनाने के बाद खाना खाकर सो गए। भगवान पत्नी के साथ बाहर के कमरे में सो रहे थे। कमरे में लोहे की जाली लगी हुई है। रात करीब 12:15 बजे जाली से कुछ टकराने की आवाज आई। उसके बाद मीना कराहने लगी। बिजली जलाने पर देखा कि मीना के पेट से खून निकल रहा था। बाहर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस छानबीन कर रही है। ब्यूरो
---
घर में घुसकर युवक ने चलाई गोली
नई दिल्ली। ज्योति नगर में एक युवक ने घर में घुसकर गोली चला दी। उस समय घर में अफसाना (25) और उसकी मां थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह अफसाना अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थी। तभी इलाके में रहने वाला भूपेश गुप्ता घर में आया और अफसाना से उसके भाई हसरत के बारे में पूछा। उसके बाद वह ऊपर की मंजिल पर जाने लगा। अफसाना के रोकने पर उसने हवा में गोली चला दी। ब्यूरो
विज्ञापन

---
पशु अवशेष मिलने पर लोगों का हंगामा
नई दिल्ली। निहाल विहार और मियांवाली नगर में पशु अवशेष मिलने की सूचना के बाद लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि निगम की एक गाड़ी खाली प्लॉट पर पशु अवशेष को ठिकाने लगाने आई थी। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने अवशेेष को जांच के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed