फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आईजीआई एयरपोर्ट से सेटलाइट फोन के साथ विदेशी गिरफ्तार

आईजीआई एयरपोर्ट से सेटलाइट फोन के साथ विदेशी गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट से सेटलाइट फोन के साथ विदेशी गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट से सेटेलाइट
विज्ञापन

फोन के साथ विदेशी गिरफ्तार
- पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीआईएसएफ ने सेटेलाइट फोन के साथ विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इटली निवासी एल डी ज्योर्गी के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैग से अवैध फोन बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि फोन वह एम्सटर्डम से लाया था। सीआईएसएफ अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इटली दूतावास को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को इटली का नागरिक एयरपोर्ट से दबोचा गया। उसके पास से इटली का पासपोर्ट और सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। पूछताछ में ज्योर्गी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि भारत में सेटेलाइट फोन सिर्फ रक्षा से जुड़े लोग या अधिकृत लोग ही इस्तेमाल कर सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व बृहस्पतिवार को पुलिस ने साउथ कोरियन नागरिक को इसी तरह एयरपोर्ट से सेटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed