{"_id":"5b75d0e842c7921b12562f2b","slug":"15344478391460-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 60 मिनट में बरामद की लूटी गई बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 60 मिनट में बरामद की लूटी गई बाइक
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 मिनट में पुलिस ने बरामद की लूटी गई बाइक
एक बदमाश भी धरा, दूसरे की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। जीटी रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर बुधवार रात एक बाइक लूट ली। साथ ही विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने 60 मिनट में ही एक आरोपी को दबोच कर बाइक बरामद कर ली। आरोपी की पहचान बादलपुर निवासी छोटू उर्फ सोनू के रूप में हुई है। फिलहाल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव निवासी कपिल शर्मा दिल्ली मार्ट में नौकरी करते हैं। बुधवार रात करीब पौने 12 बजे घर लौट रहे थे। एयर फोर्स स्टेशन के पास पहुंचे तो एक युवक ने लिफ्ट के लिए इशारा किया और पैर में चोट दिखाकर बाइक रुकवा ली। तभी दूसरे आरोपी ने कपिल शर्मा की गर्दन पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने बाइक से चाबी निकाल ली और विरोध करने पर मारपीट कर बाइक संग फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान एक आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया जबकि दूसरे को दबोच लिया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।