{"_id":"5b75d0d742c79219334d4b3a","slug":"153444782219-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथोलॉजी लैब संचालक के साथ की मारपीट व तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैथोलॉजी लैब संचालक के साथ की मारपीट व तोड़फोड़
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैब में तोड़फोड़ कर संचालक के साथ मारपीट
दादरी। कस्बे के एक पैथलॉजी लैब में तोड़फोड़ और संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक टैक्सी चालक ने किराया मांगा था और नहीं देने पर संचालक से मारपीट की गई। पीड़ित ने टैक्सी चालक के खिलाफ दादरी कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, सतेंद्र कुमार कश्यप लैब संचालक है। सतेंद्र किराए पर टैक्सी लेकर लखनऊ गए थे। संचालक ने पहले से तय किराया बुधवार को ही दे दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को टैक्सी चालक एक हजार रुपये और मांगने लगा। विरोध करने पर चालक ने गाली गलौज की। फिर लैब में तोड़फोड़ कर मारपीट की। वहीं, बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो