फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्वतंत्रता दिवस के दिन दो गुटों में सांप्रदायिक तनाव

स्वतंत्रता दिवस के दिन दो गुटों में सांप्रदायिक तनाव

Thu, 16 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के दिन दो गुटों में सांप्रदायिक तनाव
मस्जिद के पास गाने बजाने के विवाद में दो गुट भिड़े
विज्ञापन

फर्श बाजार की न्यू संजय अमर कॉलोनी की घटना, बवाल में कई जख्मी, चार गंभीर

पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ किया केस दर्ज
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल को किया तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के दिन बुधवार शाम को फर्श बाजार इलाके की न्यू संजय अमर कॉलोनी में मस्जिद के पास गाने बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया गया। बवाल में कई लोग जख्मी हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव का कहना है कि रोडरेज और पतंग उड़ाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों गुटों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, विवाद न्यू संजय अमर कॉलोनी के डी-ब्लॉक में हुआ। यहां मस्जिद के पास पार्क है। शाम करीब 7.30 बजे पार्क में पतंग उड़ाने के साथ-साथ कुछ लड़के तेज आवाज में देशभक्ति गीत बजा रहे थे। मस्जिद में नमाज होने के कारण कुछ लोगों ने गाने बंद करने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ओर से भीड़ इकट्ठा हो गई। शुरुआत में डंडे चले, जिसमें कई लोगों के सिर फट गए। बाद में पथराव होने लगा। काफी देर चले बवाल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाकर दोनों गुटों के लोगों को शांत कराया। इधर, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले पर जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने सांप्रदायिक तनाव की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि शुरुआत में पतंग उड़ाने को लेकर बवाल हुआ था। इस बीच बाइक टच होने के बाद विवाद बढ़ गया और युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed