फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार सवार युवकों ने बेरीकेट में मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों को पीटा

कार सवार युवकों ने बेरीकेट में मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों को पीटा

Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने बेरीकेट में मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों को पीटा
सेना के जवान ने बेरिकेड में मारी टक्कर, पुलिस से मारपीट
विज्ञापन


- पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, रिपोर्ट दर्ज
- घटना के समय नशे में धुत थे आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर तलाशी के लिए पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो नशे में धुत कार सवार युवकों ने बेरिकेड को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया तो आरोपियों ने गाली-गलौच कर पुलिस कर्मियों से मारपीट की। घटना जाफरपुर इलाके में हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक सेना का जवान भी शामिल है। इनकी पहचान मितराऊं निवासी आजाद गहलोत, इशापुर निवासी सतपाल, संदीप और प्रदीप के रूप में हुई है। कार आजाद गहलोत की है। प्रदीप सेना में हवलदार है और घटना के समय वह कार चला रहा था।

जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि नजफगढ ढांसा रोड पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए बेरिकेड लगा रखा है। वहां तैनात पुलिसकर्मी वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार चार युवक दिखाई दिए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक बेरिकेड को टक्कर मारकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने करीब दो किलोमीटर कार का पीछा कर उसे रोक लिया। कार से उतरे चार लोग पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे। पुलिसकर्मियों ने तीन को मौके पर काबू कर लिया। हाथापाई में एएसआई पवन को चोटिल हो गए। मौके से भागने वाले की पहचान प्रदीप के रूप मेें हुई। वह सेना में हवलदार है और असम के गुवाहाटी में तैनात है। पुलिस ने प्रदीप को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed