फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपराध शाखा ने गैंगस्टर संदीप काना को दबोचा

अपराध शाखा ने गैंगस्टर संदीप काना को दबोचा

Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने गैंगस्टर संदीप काना को दबोचा
झज्जर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


गैंगस्टर संदीप काना पुलिस के हत्थे चढ़ा

हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित हो रखा था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर संदीप काना को गिरफ्तार किया है। आरोपी रणहौला इलाके में हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित हो रखा था। पुलिस हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के छह मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी गैंगस्टर रिऋ सिुरखपुरिया, मोनू जखोड़ा व अशोक प्रधान का साथी है। आरोपी के कब्जे से लोडेड स्वचालित पिस्टल व कार बरामद की गई है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एके सिंगला के अनुसार, शाखा की आईजीआईएस में तैनात हवलदार सिद्धार्थ छिल्लर को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर सीएनजी पंप, पोचनपुर आई-20 कार में आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने झज्जर में केबल का व्यवसाय शुरू किया था। स्थानीय गैंगस्टर के संपर्क में आया और वारदात करने लगा। हत्या के मामले में जेल से बाहर आने के बाद ये अनिल उर्फ गंजा के गिरोह में शामिल हो गया। अगस्त, 2012 में दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अक्तूबर, 2017 को संदीप काना, रिऋ सिुरखपुरिया व अन्य ने बिजवासन गांव में सरेराह उस समय फायरिंग कर दी थी, जब पटाखे जलाने को लेकर लोगों से विवाद हो गया था। इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जबकि संदीप फरार था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

27 दिसंबर, 2017 को पार्टी करने के दौरान बापरौला गांव में स्थानीय लोगों से झगड़ा हो गया। इन्होंने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें चंद्रेश राम की मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोग घायल हो गए थे।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed