फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार पर फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

कार पर फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Tue, 14 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कार पर फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
एटा के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन

फोटो....
कार पर फायरिंग का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
- बिसरख कोतवाली क्षेत्र के शाहबेरी के पास की चार दिन पुरानी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पूर्व में भवन निर्माण का काम करने वाले एक युवक की कार पर चार दिन पहले शाहबेरी के पास फायरिंग की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

मूलरूप से एटा निवासी प्रतीक गुप्ता ने बताया कि वह कई साल से गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक सोसायटी में रहते हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व वह क्षेत्र में भवन निर्माण का काम करते थे, लेकिन उसका काफी रुपया यहां फंस गया। इसके चलते डेढ़ वर्ष से उनका काम बंद है। चार दिन पहले वह शाहबेरी के पास एक दुकान पर आए थे। कार खड़ी कर वह दुकान के भीतर गए। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार में एक के बाद एक कई फायर किए। हमलावरों ने हेलमेट लगाए हुए थे। ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बिसरख कोतवाली पुलिस को आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed