फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मानवाधिकार आयोग में हिसार के चित्रकार की %मौत की गुहार’

मानवाधिकार आयोग में हिसार के चित्रकार की %मौत की गुहार’

Tue, 14 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग में हिसार के चित्रकार की %मौत की गुहार’
हरियाणा के हिसार के ध्यानार्थ
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग से लगाई न्याय की गुहार

कथित प्रेमिका के घर के पास आग में झुलसकर चित्रकार की हुई थी मौत
सुसाइड नोट सामने आने के बाद से परिजन कार्रवाई की कर रहे हैं मांग

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दो महीने पहले कथित प्रेमिका के घर के पास आग में झुलसकर दम तोड़ने वाले हिसार के चित्रकार की मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। मृतक का सुसाइड नोट सामने आने के बाद से परिजन हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आलाधिकारियों, आईजीआरएस और ट्विटर पर शिकायत के बाद भी नामजद प्रेमिका की गिरफ्तारी व आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर अब पीड़ित पिता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई है।
मूलरूप से हिसार (हरियाणा) के जयदेव नगर निवासी श्याम सिंह चौहान के मुताबिक, उनका बेटा रणधीर सिंह चित्रकार था। 29 मई को कासना कोतवाली क्षेत्र की एनपीसीएल सोसायटी में रणधीर सिंह की जलने से मौत हो गई थी। इससे एक दिन पहले रणधीर ने बहन को देहरादून सुसाइड नोट पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि कुछ माह पहले ही उसकी पहचान एनटीपीसी सोसायटी में रहने वाली विवाहित महिला से हुई थी। महिला का अपने पति से तलाक होने वाला था। इसके चलते रणधीर के महिला से प्रेम संबंध बन गए और दो माह तक वह लिव-इन में था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि महिला के किसी अन्य से भी संबंध थे। इसका रणधीर विरोध करता था। इसके चलते महिला ने रणधीर की झूठी शिकायत पुलिस से कर दी। रणधीर के सुसाइड नोट में कासना कोतवाली क्षेत्र की चौकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि 28 मई को शादी करने का झांसा देकर उनके बेटे को हिसार से ग्रेटर नोएडा बुलाया था। इसके बाद साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चला रहे मुहिम
पीड़ित परिजन बेटे को न्याय दिलाने व आरोपियों पर कार्रवाई के लिए सोशल साइट पर मुहिम चला रहे हैं। फेसबुक पर ‘जस्टिस फॉर रणधीर’ के नाम से पेज और व्हॉट्सऐप पर इसी नाम से ग्रुप बनाया हुआ है। न्याय की अपील करती बॉबी कटारिया के एक वीडियो को ही एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस संबंध में एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है। केस के जांच अधिकारी का स्थानांतरण होने के चलते दूसरे दरोगा को जांच दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed