फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ

Mon, 13 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ
उमर खालिद पर हमले से संबंधित खबर
विज्ञापन

--------------------------------

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, तीन हिरासत में
जेएनयू छात्र उमर खालिद पर हमले का मामला

पुलिस का दावा- अहम सुराग लगे हाथ, 60 से अधिक पुलिसकर्मी लगे आरोपी की तलाश में
बरामद आरोपी की पिस्टल 7.65 बोर की, पिस्टल में गोली फंसे होने बात बताई जा रही

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र उमर खालिद पर हमला करने के मामले में पुलिस ने संसद मार्ग थाने में हत्या के प्रयास के अलावा आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, इसके आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी जो पिस्टल फेंककर फरार हुआ है वह 7.65 बोर की है। सूत्रों का कहना है कि गोली पिस्टल में फंसी हुई है। विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है कि गोली चली थी या नहीं।
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस की गंभीरता को देखते हुए जिले के तीनों डीसीपी अलावा 4 एसीपी और 12 इंस्पेक्टर को जांच में लगाया गया है। करीब 60 पुलिसकर्मियों की टीम गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। पुलिस ने मौके से कुछ फुटेज प्राप्त कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन हमला करवाने के पीछे कौन शामिल हैं, पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

----
हमलावर एक या ज्यादा अभी खुलासा नहीं
अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि हमले में एक शख्स था या ज्यादा लोग शामिल थे। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि हमला करने वाला एक ही व्यक्ति था। उमर के कुछ साथियों ने दावा किया है कि हमलावर के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। हमला करने वाले उमर को घूंसा मारकर गिरा दिया। बाद में उस पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर आरोपी भागने लगा। भागते समय बदमाश ने गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घटना के बाद से डरे हुए हैं दुकानदार
क्लब के पास चाय वाले ने बताया कि वह 20 सालों से यहां काम कर रहा है, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। उसने पहली बार हंगामा और गोलियां चलने की आवाज सुनी। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने केवल शोरशराबे की आवाज सुनी थी। कुछ दुकानदारों का दावा था कि गोली तो आरोपी ने चलाई थी, लेकिन गोली पिस्टल में ही फंसकर रह गई।

---
समर्थक छात्रों ने थाने के बाहर की नारेबाजी
हमले से नाराज उमर के समर्थक छात्रों ने संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। यह लोग थाने के बाहर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को बुला लिया। हालांकि कोई हंगामा नहीं हुआ, लेकिन छात्र काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। अधिकारियों ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed