{"_id":"5b6dc60f4f1c1bf5498b620b","slug":"153392077615-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीएमसी के स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनडीएमसी के स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
एनडीएमसी के स्कूलों
में होगा सुरक्षा ऑडिट
नई दिल्ली। एनडीएमसी के एक स्कूल में दूसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद सभी स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है। आनन-फानन में यह भी आदेश जारी किया गया है कि एनडीएमसी के स्कूलों जब तक पढ़ाई का समय होगा तब तक किसी तरह का अन्य काम नहीं होगा। मजदूर अगर स्कूलों में काम करते है तो उन पर नजर रखी जाएगी। एनडीएमसी की सचिव गीताली ने कहा कि सभी स्कूलों में हम सुरक्षा ऑडिट करेंगे। ऑडिट में जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पढ़ाई के दौरान स्कूल में निर्माण और मरम्मत का काम नहीं किया जाए। आपात स्थितियों में निगरानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किए जाएंगे।