फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर फेरी वाले से पांच हजार लूटे

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर फेरी वाले से पांच हजार लूटे

Fri, 10 Aug 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर फेरी वाले से पांच हजार लूटे
बदमाशों ने तमंचे के बल पर फेरी वाले को लूटा
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के नजदीक शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर फेरीवाले से पांच हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। कस्बा निवासी विष्णुदत्त फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार दोपहर वह धनौरी गांव से कपड़े बेचकर अपनी साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित को डरा-धमकाकर पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed