फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Fri, 10 Aug 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
विज्ञापन

नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की के पेट में दर्द होने पर परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। लड़की के बयान पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता सुल्तानपुर यूपी की रहने वाली है। पीड़िता के परिजन गांव में रहते हैं। जबकि पीड़िता एक साल पहले अमन विहार में रहने वाले अपने चाचा चाची के पास आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि यहां रहने के दौरान पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद नाबालिग लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत मेें लेकर उससे पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed