{"_id":"5b6d9bf34f1c1ba33e8b6219","slug":"153390999517-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों के गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों के गोली मारी, घायल
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारी, घायल
दादरी। कठहेरा रोड पर बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात दो युवकों को गोली मार दी। घायलों को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने बताया कि दादरी नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी सलमान और अफसर ईट भट्टे पर ट्रक चालक हैं। बृहस्पतिवार रात दोनों पैदल घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उन्हें गोली मारी दी। सलमान को गोली पेट में और अफसर के पैर में गोली लगी है। पीड़ितों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों में आरजी गार्डन फार्म हाउस के पास बुजुर्ग को पीछे से गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद मीट व्यापारी के बेटे को भी गोली मारी गई थी। इस तरह से गोली मारकर घायल करने का चौथा मामला है। ब्यूरो