फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सामान भिजवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

सामान भिजवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सामान भिजवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
नोट: भिवाड़ी, हरियाण के लिए उपयोगी
विज्ञापन


सामान भिजवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो पकड़े
- आरोपी करीब 12 लोगों केसाथ कर चुके हैं ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर थाना पुलिस ने सामान एक जगह से दूसरी जगह भिजवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों ने मे. ईजी पैकर्स एंड मूवर्स के नाम से कंपनी खोल रखी थी। आरोपी सामान को गंतव्य तक पहुंचाने की बजाय उसे बेच देते थे। आरोपी अब तक करीब 12 लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।

दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार बेंगलुरू, कर्नाटक निवासी आशुतोष श्रीवास्तव ने मालवीय नगर थानाध्यक्ष वीरेंद्र दलाल को 12 जून को शिकायत दी थी कि उसने गुरुग्राम स्थित कंपनी मे. ईजी पैकर्स एंड मूवर्स को मालवीय नगर से बेंगलुरू, कर्नाटक पहुंचाने के लिए सामान को बुक कराया था। राहुल नाम का युवक उनके घर आया था। उसने पांच कार्टून को बेंगलुरू पहुंचाने के लिए आठ हजार रुपये किराया लिया लेकिन सामान गंतव्य तक नहीं पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद मालवीय नगर थानाध्यक्ष वीरेंद्र दलाल की देखरेख में एसआई महिपाल व सिपाही संजीव की टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को राहुल को मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तफ्तीश के बाद पुलिस ने दादरी गेट, भिवाडी, हरियाणा निवासी राहुल शर्मा और कंपनी के मालिक गांव व पोस्ट धन्ना जिला भिवाडी हरियाणा निवासी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। राहुल डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। आरोपियों ने आशुतोष के सामान को गुरुग्राम में बेच दिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अभी तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed