फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लिवइन में रही युवती ने फांसी लगाई,चार माह बाद हुआ मामला दर्ज

लिवइन में रही युवती ने फांसी लगाई,चार माह बाद हुआ मामला दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
लिवइन में रही युवती ने फांसी लगाई,चार माह बाद हुआ मामला दर्ज
लिवइन में रही युवती ने जान दी, चार माह बाद मामला दर्ज
विज्ञापन

नई दिल्ली। डाबड़ी में लिवइन पार्टनर से परेशान होकर 15 अप्रैल को मीनाक्षी (30) ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। परिजनों का आरोप था कि कुणालदास के जुल्मों और शादी से इंकार करने पर मीनाक्षी ने मौत को गले लगाया। करीब पौने चार माह बाद अब पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, मीनाक्षी प्राइवेट जॉब करती थी। उसी दौरान कुणाल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह लिवइन में रहने लगी। आरोप है कि जब तक मीनाक्षी ने कुणाल को रुपये दिए तब तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में कुणाल उसकी पिटाई करने लगा। कुणाल और उसके परिजनों ने भी मीनाक्षी से शादी कराने से इंकार कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर कुणाल उसे पीटने लगा। इससे परेशान होकर मीनाक्षी ने 15 अप्रैल 2018 को अपने घर में फांसी लगा ली। युवती की बहन श्वेता ने बताया कि घटना वाले कुणाल ने मीनाक्षी को बुरी तरह पीटा था। यह बात उसने फोन पर बताई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed