{"_id":"5b6b11344f1c1b31388b5684","slug":"15337434045-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब व गांजा के साथ पांच तस्करों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब व गांजा के साथ पांच तस्करों को दबोचा
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर, देवरिया, रोहतक के लिए उपयोगी
पांच तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
अरुणांचल प्रदेश व हरियाणा की शराब एनसीआर में करते थे सप्लाई
ग्रेटर नोएडा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को चेकिंग अभियान में सिरसा गोलचक्कर से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह अरुणाचल प्रदेश व हरियाणा की शराब एनसीआर में सप्लाई करता है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, इनकी पहचान हरिओम निवासी दशरथ पुर, जिला जमालपुर बिहार, राजा निवासी बिसनपुरा जिला देवरिया, मुदित निवासी रानापुर स्याना बुलंदशहर, मोनू और पवन निवासी बिसनपुरा, रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि दो तस्कर रवींद्र निवासी लुहारली दादरी, धर्मेंद्र निवासी बुलंदशहर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इनके कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर, एक ईको स्पोर्ट्स कार, 84 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का और दो किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में बताया कि रवींद्र और धर्मेंद्र गिरोह चलाते हैं। आरोपी तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो