फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्वांचल हाइट्स में महिला फंदे पर लटकी, हालत गंभीर

पूर्वांचल हाइट्स में महिला फंदे पर लटकी, हालत गंभीर

Wed, 08 Aug 2018 09:00 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल हाइट्स में महिला फंदे पर लटकी, हालत गंभीर

विज्ञापन
पूर्वांचल हाइट्स में फंदे से लटकी महिला, हालत गंभीर
- नोएडा के एक अस्पताल के लिए रेफर, उपचार जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जीटा-1 स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी निवासी महिला ने बुधवार आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को फंदे पर लटके देखकर पति ने किसी तरह नीचे उसे उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालात में उसे नोएडा के रेफर कर दिया गया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने घरेलू विवाद के चलते महिला ने आत्महत्या का प्रयास की आशंका जताई है।
जीटा-1 सेक्टर स्थित पूर्वांचल सोसाइटी में शील मिश्रा पत्नी शिखा व दो बच्चों के साथ रहते हैं। निजी कंपनी में काम करने वाले शील ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब वह पत्नी को आवाज देते हुए कमरे में पहुंचा तो देखा पत्नी पंखे के कड़े से फंदा लगाकर लटकी हुई है। उन्होंने पत्नी को फंदे से उतारकर डेल्टा-2 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान डॉक्टर ने देखा कि शिखा की सांसे चल रही थीं। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने महिला को नोएडा रेफर कर दिया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला जब अस्पताल लाई गई तब वह बेहोश थी और उसकी सांस चल रही थीं।
विज्ञापन


महिला के होश में आने पर बयान दर्ज करेगी पुलिस
पति ने आत्महत्या के प्रयास के पीछे कारण पता होने से इनकार किया है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास करने की आशंका है। होश में आने के बाद महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। - मनोज कुमार पंत, कोतवाली प्रभारी सूरजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed