{"_id":"5b6726174f1c1b9e3e8b5671","slug":"153348660718-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़े
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी भिड़े
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में शनिवार देर रात पार्किंग के विवाद में दो पड़ोसी भिड़ गए। आरोप है कि गहनों के कारोबारी के ऊपर 12 साल के बच्चे ने अपने मामा के साथ मिलकर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से युवती ने कारोबारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कारोबारी की कार के शीशे टूट गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घायल कारोबारी की पहचान राजा रहेजा के रूप में हुई है। राजा रहेजा भारत नगर में भूतल पर रहते हैं। उसका करोलबाग में गहनों का कारोबार है। जबकि आरोपी हरमीत सिंह इसी मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं
शनिवार रात राजा रहेजा अपनी कार से घर पहुंचे तो देखा कि हरमीत की कार घर के सामने खड़ी है। राजा रहेजा हरमीत के घर में घुसकर उसे कार हटाने के लिए कहा। हरमीत के कार हटाने की बात कहने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर घर के भीतर ही हाथापाई हो गई। हरमीत की बहन ने राजा रहेजा पर आरोप लगाया कि बीच बचाव करने पर राजा ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके 12 साल के बेटे को पीटा। वहीं, राजा रहेजा का कहना है कि हरमीत ने अपने 12 साल के भांजे के साथ उसपर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया।