{"_id":"5b6725454f1c1b9c3e8b537b","slug":"153348639819-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील से मारपीट
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील से मारपीट में पड़ोसी के खिलाफ केस
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने एक वकील की शिकायत पर उसके पड़ोसी पर गंभीर रूप से घायल करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। वकील ने जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। मामला बिल्डिंग के नीचे रैंप बनाने को लेकर शुरू हुआ था। पटियाला हाउस कोर्ट में वकालत करने वाले शैलेंद्र गुप्ता मानसरोवर पार्क के मोती राम रोड पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत में कहा कि रैंप बनाने के लिए पैसे देने की बात पर झगड़ा हुआ। इस बात को लेकर उनके व पड़ोसी के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच शैलेंद्र गुप्ता का बेटा हर्ष सिंघल भी वहां आ गया। पड़ोसी ने नजदीक ही निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से फावड़ा लेकर शैलेंद्र गुप्ता पर हमला कर दिया। उन्होंने उसे रोका, जिससे वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी देते हुए दोबारा हमला किया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह वकील व उसके बेटे की जान बचाई। पीसीआर ने वकील व उसके बेटे को जीटीबी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। शैलेंद्र गुप्ता के बाएं हाथ में फ्रेेक्चर व उनके बेटे के हाथ व कोहनी में चोट लगी है। ब्यूरो